Thursday, June 10, 2010

हँस के हम सारे गम अब छुपाने लगे

हँस के हम सारे गम अब छुपाने लगे,
हमसे वो अब बहुत दूर जाने लगे।

भूल हमको किसी से दिल वो लगाने लगे
हामी से मोहब्बत के किस्से सुनाने लगे।

उनको हम अब तो लगने बेगाने लगे
हमसे नज़ारे भी वो अब चुराने लगे।

यादों में उनकी हम डूब जाने लगे
याद में उनकी आंसू बहाने लगे।

प्यार पाने की खुशियाँ वो मनाने लगे
प्यार खो गे गम गले हम लगाने लगे।

सपने सारे हमारे टूट जाने लगे
वो तो औरो के सपने सजाने लगे।

वफ़ा कर के भी हम हार जाने लगे
हँस के आँसू भी हम पीते जाने लगे।

जिंदगी गम के साये में फिर बिताने लगे
हँस के हम सारे गम अब छुपाने लगे।



5 comments:

  1. दिल को छू लेने वाली गज़ल।।

    ReplyDelete
  2. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  3. Aisa samay kitna kathin hota hai..dilpe kya guzarti hai,iska bahut khoobsoorat izhaar hai..!

    ReplyDelete
  4. BEHATAREEN BHAVO SE SAJI HUYI RACHANA...
    ise likhe jane ke samay ke bhavo ko bakhoobhi samajh sakata hoon mitra

    Aabhar ki aapne apane bhavo ko sabdo me bandh diya

    ReplyDelete
  5. Bhavo ko sbdo me utara jarur ja skta hai, bt unhe sbdo me kaid krna......... :(

    ReplyDelete